स्लिप डिस्क कौन सी बीमारी होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:28

रीढ़ की हड्डी में लगे हुए ऐसे पैड होते हैं जो उसे किसी प्रकार के झटके या दबाव से बचाते हैं। कई बार कमर दर्द को हम स्लिप डिस्क समझ लेते हैं इसलिए इस परेशानी के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लाइफस्टाइल में बदलाव और घंटों गलत पॉश्चर में बैठे रहने से स्लिप डिस्क की समस्या पैदा होती है। स्लिप डिस्क एक ऐसी परेशानी बनती जा रही है जिससे देश की पांच प्रतिशत आबादी हल्की या गंभीर समस्या से जूझ रही है। अक्सर इंजरी या वीकनेस की वजह से डिस्क के पास का हिस्सा आउटर रिंग से बाहर निकल जाता है, मेडिकल भाषा में इसे स्लिप डिस्क कहा जाता है। ये बहुत ज्यादा दर्द और बेचैनी का कारण बन सकता है। इस दर्द की वजह से झुकना बैठना बेहद मुश्किल हो जाता है।

डिस्क रीढ़ की हड्डी में लगे हुए ऐसे पैड होते हैं, जो उसे किसी प्रकार के झटके या दबाव से बचाते हैं। कई बार कमर दर्द को हम स्लिप डिस्क समझ लेते हैं इसलिए इस परेशानी के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण कौन से हैं और उसका उपचार कैसे किया जाए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info